Advertisement

सेवानिवृत्त रेलकर्मी देवनारायण सिंह के निधन से शोक की लहर

प्रहरी संवाददाता/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर प्रखंड क्षेत्र के फतेहपुर पंचायत वार्ड 11 रहिवासी सेवानिवृत्त रेलकर्मी देवनारायण सिंह का एक अप्रैल की सुबह निधन हो गया। वे 75 वर्ष के थे। उनके निधन से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिवंगत रेलकर्मी कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका इलाज भी जारी था। वे स्वस्थ्य हो रहे थे लेकिन अचानक उन्होंने एक अप्रैल को अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

दिवंगत के निधन की सूचना पाकर भाकपा माले के सुरेंद्र प्रसाद सिंह, वंदना सिंह, ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, मनोज कुमार सिंह, डॉ सूर्यदेव सिंह, मुखिया विश्वनाथ सिंह राकेश, पूर्व मुखिया विष्णुदेव सिंह, पैक्स अध्यक्ष जीतेंद्र सिंह, सरपंच वीरचन्द सिंह समेत आसपास के रहिवासी और शुभचिंतक उनके घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।

ज्ञात हो कि दिवंगत सिंह अपने मिलनसार स्वभाव और सामाजिक व्यवहार के कारण इलाके में काफी सम्मानित थे। स्थानीय रहिवासियों ने बताया कि उन्होंने रेलवे सेवा के दौरान ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया था, जिसकी वजह से वे सभी के प्रिय थे। उनके निधन से क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। दिवंगत के अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में गणमान्य सहित ग्रामीण रहिवासी शामिल हुए और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। साथ हीं शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

दिवंगत देवनारायण सिंह के पुत्र अर्जुन सिंह, रंजीत कुमार सिंह, डाॅ संजीत कुमार, प्रधान शिक्षक अजीत कुमार, गुलाब कुमार सिंह, विश्वजीत कुमार राजा ने बताया कि दो अप्रैल को देर शाम उनका अंतिम संस्कार अयोध्या घाट पर किया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *