Advertisement

ढोरी क्षेत्र से एक चिकित्सक सहित दस कामगार हुए सेवानिवृत्त

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी एरिया के महाप्रबंधक कार्यालय सभागार में 31 मार्च को मार्च माह से सेवानिवृत्त हुए कागमारों के लिए विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता क्षेत्र के महाप्रबंधक (जीएम) रंजय सिन्हा ने की।

जानकारी के अनुसार यहां केंद्रीय अस्पताल ढोरी के चिकित्सक डॉ आरएन झा सहित विभिन्न परियोजनाओं में कार्यरत दस कामगारों को विदाई दिया गया। जीएम सिन्हा व यूनियन नेताओं ने सेवानिवृत्त कर्मियों को शॉल ओढ़ाकर, श्रीफल, स्मृति चिन्ह और उपहार देकर सम्मानित किया। साथ ही सेवाकाल प्रमाण-पत्र सौंपा गया।

इस अवसर पर जीएम सिन्हा ने सभी सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को आगे के जीवन की शुभकामना देते हुए कहा कि सभी कर्मी ईमानदारी पूर्वक कंपनी के हित में कार्य किया है और बेदाग सेवानिवृत्त हुए हैं। यह इनकी सबसे बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने शेष जीवन के उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ हीं कहा कि सभी कामगार सेवानिवृत्त के बाद मिलने वाले सीएमपीएफ और ग्रेच्यूटी के राशि को सहेज कर भविष्य के लिये सुरक्षित रखे।

मौके पर विभागाध्यक्ष मानव संसाधन कुमारी माला, एएडीओसीएम पीओ राजीव कुमार सिंह, सीएमओ डॉ संजय कुमार सिन्हा, यूनियन नेता आर. उनेश, गोवर्धन रविदास, सूरज महतो, जयनाथ मेहता, महेंद्र चौधरी, विनय कुमार आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *