एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के ऑफिसर्स क्लब करगली में 31 मार्च को इस माह में विभिन्न परियोजनाओं से सेवानिवृत्त हुए 13 कामगारों को सम्मानित कर विदाई दी गयी। यहां बीएंडके जीएम एसके झा व अन्य अधिकारियों ने सेवानिवृत्त कामगारों को शॉल ओढ़ाकर, श्रीफल, स्मृति चिन्ह और उपहार देकर सम्मानित किया।

सेवानिवृत्त होने वालों में कार्तिक महतो, लालजीत मुंडा, टोकन मांझी, पीके उपाध्याय, शिव शंकर, कमलेश सिंह, बाबूलाल तांती, समीर गोराई, सुरेंद्र कुमार सिन्हा, रोहित राम, तारकेश्वर चक्रवर्ती, ब्रहमदेव दुषाद, दिनेश्वर मांझी शामिल है।
इस अवसर पर जीएम झा ने कहा कि सेवानिवृत्त कामगारों का कंपनी हित में काफी योगदान रहा है। इनके कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। वे अब अपने बाकी जीवन परिवार के साथ बीताने का कार्य करें। मौके पर महाप्रबंधक संचालन कन्हैया शंकर गैवाल, क्षेत्रीय विक्रय प्रबंधक वी. एन. पांडेय सहित क्षेत्र के कई अधिकारीगण मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply