Advertisement

बीजेपी में शामिल हुईं नेशनल शूटर श्रेयसी सिंह

प्रहरी संवाददाता/मुजफ्फरपुर(बिहार)(October)। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व दिग्विजय सिंह और पूर्व सांसद पुतुल कुमारी की बेटी नेशनल शूटर श्रेयसी सिंह बीजेपी में शामिल हो गई। श्रेयसी अब राजनीति में कदम रखने जा रही हैं। राष्ट्रीय लेवल की शूटर श्रेयसी सिंह को बीजेपी के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र यादव ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। माना जा रहा है कि श्रेयसी बांका के अमरपुर सीट या फिर जमुई विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकती है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की बेटी श्रेयसी ने 4 अक्टूबर ज्वॉइन कर लिया है। मालूम हो कि निशानेबाजी में स्वर्ण पदक जीतने वाली श्रेयसी सिंह बिहार के जमुई की रहनेवाली हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के कॉमनवेल्थ गेम्स में देश को स्वर्ण पदक दिलाया था।
श्रेयसी राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय मैदानों में शूटिंग में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। वर्ष 2014 में जहां भारत के लिए रजत पदक जीता था। वहीं, 2018 में आयोजित कॉमन वेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। श्रेयसी की मां पुतुल सिंह पहले बीजेपी में थीं और दो बार सांसद रह चुकी हैं। हालांकि बाद में पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया था।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *