Advertisement

जीजीईएसटीसी बोकारो में श्रद्धापूर्वक महावीर जयंती का आयोजन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसायटीज टेक्निकल कैंपस (इंजीनियरिंग एवं मैनेजमेंट कॉलेज) में 31 मार्च को महावीर जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महावीर की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया, इसके बाद प्रोजेक्टर के माध्यम से उनके जीवनक्रम का प्रस्तुतीकरण किया गया।

इस अवसर पर जीजीईएसटीसी कॉलेज के निदेशक डॉ प्रियदर्शी जरुहार ने भगवान महावीर के जीवन, उनकी अहिंसा, करुणा और संवेदना के संदेश पर प्रकाश डालते हुए सभी से उनके आदर्शों को अपनाने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया।

इस अवसर पर डॉ ए.पी. बर्णवाल, डीन डॉ राजेन्द्र वर्मा, प्रो. सुमीत पांडेय, डॉ दिनेश गुप्ता, प्रो. रश्मि ठाकुर, प्रो. शफाक, प्रो. यासिर करीम, प्रो. इमाम हुसैन सहित अन्य व्याख्याताओं की सहभागिता रही। संस्थान के अध्यक्ष तरसेम सिंह एवं सचिव सुरेंद्र पाल सिंह ने भी भगवान महावीर को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *