Advertisement

धूमधाम से मनाया गया भगवान महावीर का 2625वां जन्म कल्याणक महोत्सव

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। भगवान महावीर जयंती के अवसर पर जैन समाज द्वारा बोकारो के जैन मिलन में 31 मार्च को भगवान महावीर का 2625वां जन्म कल्याणक महोत्सव भव्य रूप से मनाया गया। इस दौरान भगवान महावीर के जीवन और उनके उपदेशों को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान महावीर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात प्रवचन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें जैन समाज के बच्चों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जैन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने भी अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।

जैन मिलन के सचिव आलोक जैन ने भगवान महावीर के अहिंसा, सत्य और अपरिग्रह के सिद्धांतों को अपनाने का संदेश देते हुए कहा कि वर्तमान समय में उनके विचार और भी अधिक प्रासंगिक हो गए हैं। इस अवसर पर समाज के सुभाष जैन, विपुल मेहता, बिनोद चोपड़ा, रेणु चोरड़िया, ललिता चोपड़ा, नताशा जैन, सीमा जैन, शांतिलाल लोढ़ा, कमल कुमार जैन, अंकित जैन, चंदन बांठिया, कमल किशोर लोधा, बजरंग लाल चोरड़िया, अभय बेगवानी, किरण बटाविया, विमल जैन, केतन मेहता, विकास जैन, डॉ आकाश जैन सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर शांति, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन सुशील बैद ने किया।

इस अवसर पर सदर अस्पताल के सहयोग से यहां रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर के संयोजक चंदन बांठिया ने बताया कि रक्तदान किसी के लिए नया जीवनदान है। इस दौरान 10 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। सदर अस्पताल ब्लड बैंक की इंचार्ज डॉ मैथिली ठाकुर ने इस पहल के लिए जैन समाज का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में स्वरूचि भोज का आयोजन किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *