प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी क्षेत्र के केंद्रीय अस्पताल के वरीय चिकित्सक सह शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ आरएन झा 31 मार्च को विधिवत सेवानिवृत हो गये। उनके सेवानिवृत होने पर अस्पताल के प्रभारी सहित साथी चिकित्सकों ने उन्हें बुके देकर सम्मानित किया एवं भावभीनी विदाई दी।
इस अवसर पर उपस्थित चिकित्सकों में प्रभारी चिकित्सक डॉ संजय सिंहा, डॉ सादाब अहमद, डॉ रोहित शर्मा, डॉ बी. सतीश, डॉ राहुल रंजन, डॉ राहुल कुमार, डॉ अमरेंद्र कुमार, डॉ शल्या, डॉ स्वेता शरण, डॉ रुकसाना, फार्मासिस्ट अजय कुमार झा, चंद्रकांत प्रसाद, डॉ रेड्डी, पीके झा, रमेश मिश्रा, विकास, विशाल, तरुण महतो, सिद्धार्थ, वसीम, संजू कुमारी आदि अस्पताल के अन्य कर्मी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply