Advertisement

शिशु/विद्यामंदिर अंगवाली में तीन दिवसीय आचार्य कार्यशाला की शुरुआत

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली स्थित जगदीश सिंह स्मारक सरस्वती शिशु/विद्यामंदिर में बीते 30 मार्च को तीन दिवसीय आचार्य कार्यशाला का विधिवत उद्घाटन प्रधानाचार्य युगलकिशोर महतो ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर सर्वप्रथम विभिन्न सत्रों में विद्यालय के अभिलेखों को अद्यतन किया गया एवं बीते सत्र के कार्यों की समीक्षा के साथ ही वर्तमान सत्र की उपलब्धियों पर सविस्तार चर्चा की गयी।

इसके अलावे दूसरे दिन 31 मार्च को आचार्य कार्यशाला में आगामी सत्र 2026-27 में होने वाले आयोजनों का प्रारूप तैयार किया गया। इस अवसर पर प्रारंभिक शिक्षा की गुणवत्ता में व्यापक सुधार, शैक्षिक पंचांग निर्धारण एवं विभिन्न सह शैक्षणिक कार्यक्रमों के आयोजनों पर गंभीरता से विचार विमर्श किया गया। कार्यशाला का समापन एक अप्रैल को विधिवत होगा।

कार्यशाला में प्रबंध समिति सचिव सचिन कुमार मिश्रा, संरक्षक देवब्रत जायसवाल, कोषाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने क्रमवार आतिथ्य स्वीकार की। आचार्यों में सजल कुमार मैती, बंधन मरांडी, इम्तियाज अंसारी, शिक्षिकाओं में कुसुमलता जायसवाल, तिलोचना कुमारी, शीला कुमारी, संगीता दत्ता, नंदिनी, विद्या कुमारी, रानी भारती, प्रिंसी कुमारी आदि शामिल थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *