Advertisement

सेवानिवृत्ति पूर्व महाप्रबंधक को आरसीएमयू ने किया सम्मानित

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार के सेवानिवृत्ति से पूर्व 31 मार्च को इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन (आरसीएमयू) द्वारा सम्मानित किया गया।

महाप्रबंधक कार्यालय सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में उपस्थित यूनियन पदाधिकारियों ने महाप्रबंधक को पुष्पगुच्छ देकर तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर महाप्रबंधक संजय कुमार ने कहा कि वर्ष 1987 में बतौर माइनिंग इंजिनियर उन्होंने कोल इंडिया में अपना योगदान दिया। इस दौरान उन्होंने एमसीएल, एसईसीएल तथा सीसीएल के विभिन्न कोयला क्षेत्र में 38 वर्षो से अधिक समय तक कार्य किया। कहा कि उनका अबतक का संपूर्ण कार्यकाल बेहतर रहा है। खासकर कथारा क्षेत्र में उनका कार्यकाल यादगार रहा है।

आरसीएमयू क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने उनके कार्यकाल को स्वर्णिम काल बताते हुए कहा कि वर्ष 1990 के बाद से अबतक यह पहला मौका है जब कोई महाप्रबंधक अपने कार्यकाल के अंतिम दिन यहां से सेवानिवृत हुए है। उन्होंने महाप्रबंधक संजय कुमार को नया इतिहास गढ़नेवाला तथा सार्थक ऊर्जावान कहा। कहा कि इनका कार्यकाल में इनके द्वारा कई बेहतर कार्य इनकी याद सभी को दिलाएगा।
मौके पर यूनियन के वेदब्यास चौबे, एन. एन. मिश्रा, एन. के. त्रिपाठी, गोपाल राम, अवधेश सिंह, देवाशीष आस, शब्बीर अहमद उर्फ शब्बू, बिजय यादव, राजू वर्मा आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *