सन्तोष कुमार झा/मुजफ्फरपुर(बिहार)। विकासशील इंसान पार्टी अपनी भूमिका तय करने की दौड़ में महागठबंधन छोड़ एनडीए की ओर दौड़ लगा रही हैं। मुकेश सहनी के अनुसार तेजस्वी ने उनके साथ धोखा किया है। तेजस्वी किए वादे से मुकर गए है।
मुकेश सहनी भाजपा के बुलावे पर दिल्ली रवाना हो गए हैं। वे 4 अक्टूबर (October) की शाम दिल्ली गए हैं। अब संभावना व्यक्त की जा रही, कि वे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल हो सकते हैं। बता दें कि 4 अक्टूबर को दिन भर बिहार बीजेपी की दिल्ली में मैराथन बैठक चली है। इसी बीच लोजपा का जेडीयू के खिलाफ उम्मीदवार उतारने के बाद एनडीए में विवाद गहरा गया है। डैमेज कंट्रोल के तौर पर मुकेश सहनी को एनडीए में शामिल कराया जा सकता है।
मुकेश सहनी ने कहा कि तेजस्वी यादव ने उनकी पीठ में छुरा मारा है। कहा कि उनसे 25 सीट और एक उप मुख्यमंत्री पद को लेकर बात हो चुकी थी। सहनी ने कहा उनका प्रण है, कि भविष्य में कभी भी तेजस्वी के साथ राजनीति नहीं करेंगे, लेकिन तेजप्रताप यादव के विषय में विचार कर सकते हैं।
![]()












Leave a Reply