Advertisement

आरसीएमएस कथारा वाशरी अध्यक्ष रंजीत मंडल एवं सचिव बने मो. मोबीन अंसारी

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। केंद्रीय श्रमिक संगठन इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ (आरसीएमएस) की एक बैठक 31 मार्च को बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के कथारा वाशरी में आयोजित किया गया।

जानकारी के अनुसार कथारा वाशरी वन फाइव कार्यालय के समीप स्थित वाशरी कैंटीन में आयोजित बैठक में मुख्य रूप से आरसीएमएस के सीसीएल रिजनल सह क्षेत्रीय सचिव वरुण कुमार सिंह उपस्थित थे। यहां सर्वसम्मति से संघ के कथारा वाशरी शाखा का चुनाव किया गया, जिसमें रंजीत मंडल शाखा अध्यक्ष, मोहम्मद मोबीन अंसारी शाखा सचिव एवं तिजारत हुसैन कोषाध्यक्ष चुने गए।

इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए सीसीएल रीजनल सचिव वरुण सिंह ने कहा कि आरसीएमएस 75 वर्ष पुराना संगठन है तथा हमेशा मजदूरों के लिए संघर्षरत रहा है। उन्होंने नई कमेटी को साधुवाद देते हुए कहा कि संगठन को जहां भी आवश्यकता होगी हम सब आपके साथ हैं। उन्होंने संगठन की एकता बनाये रखने तथा सदस्य संख्या बढ़ाने पर बल दिया।

बैठक को शाखा सचिव मोहम्मद मोबीन अंसारी, शाखा अध्यक्ष रंजीत मंडल, कथारा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद वकील अंसारी, अशोक कुमार ओझा ने भी संबोधित किया। बैठक में मुख्य रूप से छोटन रविदास, नेमचंद यादव, घनश्याम मंडल, जाकिर मियां, कलीम नंबर दो, रोहित यादव, तिलका रविदास, वीरेंद्र सिंह, रतन साव, मोहम्मद मुख्तार, अशोक यादव, अनिल शर्मा, विश्वनाथ नोनिया, रविंद्र मुंडा, विमल बाउरी, अनिल सिंह, मनोज सिंह, रिंटू सिंह, कृष्ण हरि, मोहम्मद सदीक, संजय कुमार आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *