अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी और अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से सारण जिले में सांगठनिक फेरबदल किया है। संगठन सृजन अभियान के तहत सारण जिला को दो भागों यथा पूर्वी और पश्चिमी में विभाजित करते हुए नए अध्यक्षों की घोषणा की गई है।
इसी क्रम में सोनपुर के मानपुर रहिवासी सुधीर कुमार राय को सारण जिला पूर्वी (सोनपुर) का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। ज्ञात हो कि सारण पूर्वी जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार राय का राजनीतिक सफर काफी संघर्षपूर्ण और प्रेरणादायी रहा है। उन्होंने वर्ष 2005 में कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की थी। अपनी सक्रियता के बल पर उन्होंने संगठन में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया।
उन्होंने अपना सक्रिय राजनीतिक सफर की शुरुआत सोनपुर विधानसभा अध्यक्ष के रूप में की। सारण जिला कांग्रेस में महासचिव और उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाई। वर्तमान में अब उन्हें सारण जिला पूर्वी के मुख्य सांगठनिक नेतृत्व का दायित्व सौंपा गया है। इससे पार्टी नेताओं में हर्ष व्याप्त है।
राय की नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।
उन्हें बधाई देने वालों में मुख्य रूप से सोनपुर के पूर्व आरजेडी विधायक डॉ रामानुज प्रसाद और कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अजय सिंह के अलावा जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, नवीन कुमार सिंह ‘तनू’, राम बिनोद सिंह, रामाकांत सिंह, युवा जिलाध्यक्ष विपिन कुमार, सोनपुर प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा, बंटी सिंह, विलायत हुसैन, संजीत कुमार, बिनोद काम्बली, अमोद कुमार, अरविन्द शर्मा और अरविन्द ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई है कि राय के नेतृत्व में जिले में कांग्रेस का जनाधार और अधिक मजबूत होगा।
![]()













Leave a Reply