एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में ऑफिसर क्लब कथारामें 31 मार्च को भव्य सम्मान सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। उक्त जानकारी ऑफिसर एसोसिएशन के अनीस कुमार दिवाकर ने दी।
उन्होंने बताया कि कोल माइन ऑफिसर एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीएमओएआई) कथारा शाखा द्वारा आयोजित समारोह में क्षेत्र के नये महाप्रबंधक ए. के. बी. सिंह का एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने स्वागत किया, वहीं 31 मार्च को सेवानिवृत हुए क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार को ससम्मान विदाई दी।
मौके पर क्षेत्र के महाप्रबंधक संचालन सह विभागाध्यक्ष खनन बिनोद कुमार, महाप्रबंधक सह विभागाध्यक्ष उत्खनन अभिजीत दत्ता, विभागाध्यक्ष योजना एवं परियोजना अर्जुन कुमार प्रसाद, जारंगडीह के परियोजना पदाधिकारी प्रवीर कुमार सेनगुप्ता, पीओ कथारा कोलियरी रंजीत कुमार, सीएमओएआई कथारा शाखा अध्यक्ष सह स्वांग-गोबिंदपुर फेज दो के परियोजना पदाधिकारी अनिल कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष सह क्षेत्रीय चिकित्सा पदाधिकारी डॉ
मेघ नारायण राम, कथारा वाशरी के परियोजना पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार, स्वांग वाशरी पीओ वी. मोहन बाबू, क्षेत्रीय वित्त प्रबंधक राजीव रंजन, विभागाध्यक्ष सेफ्टी राजकुमार वर्णवाल, महाप्रबंधक के तकनिकी सचिव निखिल कुमार सहित एसोसिएशन के दर्जनों सदस्यगण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply