Advertisement

वित्तीय वर्ष समापन को लेकर उपायुक्त ने किया कोषागार का निरीक्षण

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। वित्तीय वर्ष 2025-26 के समापन के मद्देनजर बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा ने 30 मार्च को जिला कोषागार कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोषागार में संचालित वित्तीय कार्यों, अभिलेखों और भुगतान प्रक्रियाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने लंबित बिलों, भुगतान की स्थिति तथा खातों के समायोजन की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी वित्तीय कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर और नियमों के अनुरूप पूर्ण किए जाएं, ताकि वित्तीय वर्ष का समापन सुचारू रूप से हो सके।

उन्होंने कोषागार पदाधिकारी गुलाब चंद उरांव को निर्देश दिया कि किसी भी समस्या की सूचना तत्काल उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार को दी जाए। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, दस्तावेजों के रख-रखाव एवं कार्य वातावरण पर संतोष जताया गया। मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *