राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में नावाडीह प्रखंड उपरघाट के छोटकी कुड़ी में 30 मार्च को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
जानकारी के अनुसार उपरघाट के अपग्रेड मध्य विद्यालय छोटकी कुड़ी में डीवीसी सीएसआर एवं बोकारो थर्मल अस्पताल की ओर से आयोजित स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर में विद्यालय के छात्र छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच करने के साथ साथ बेहतर स्वास्थ्य से सम्बन्धित जानकारियां दी गयी। विद्यालय में कुल 96 छात्र छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच कर उनके बीच निःशुल्क दवाइयों का भी वितरण किया गया।
उक्त जानकारी डीवीसी बोकारो थर्मल के सीएसआर प्रबंधक मनीष कुमार चौधरी ने दी। उन्होंने बताया कि आयोजित शिविर में बोकारो थर्मल अस्पताल के चिकित्सक डॉ एस. साहा के द्वारा स्कूली बच्चों का स्वास्थ्य जांच किया गया। इस अवसर पर बोकारो थर्मल अस्पताल के तरफ से अस्पताल कर्मी गौतम मण्डल, मो. कलीम अंसारी, सीएसआर कर्मी भैरव महतो, जीवाधन महतो सहित स्कूल के शिक्षक-शिक्षिका मौके पर मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply