सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। झारखंड सरकार नागरिक सुरक्षा जमशेदपुर द्वारा आयोजित सेमिनार में रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर को सम्मानित किया गया।
जानकारी के अनुसार झारखंड राज्य सरकार नागरिक सुरक्षा जमशेदपुर के द्वारा टाउन हॉल सिदगोड़ा में एक दिवसीय आपदा में नागरिक सुरक्षा की भूमिका विषय पर सेमिनार आयोजित की गई। सेमिनार का शुभारंभ भारतीय प्रशासनिक सेवा के उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद चीफ वार्डन अरुण कुमार ने नागरिक सुरक्षा संगठन के कार्य नियुक्ति विषयों पर विस्तृत जानकारी दिया।
बिहार की राजधानी पटना में आयोजित प्रशिक्षण के दौरान अव्वल सिविल डिफेंस अधिकारियों को मोमेंटो देकर सम्मानित की गई। उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि आपदा काल में जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्य करना महत्वपूर्ण होती है। इस विषय पर भी प्रशिक्षण देने की जरूरत है। कहा कि वालंटियर को प्रवीणता के लिए कुशल प्रशिक्षण होनी चाहिए।
इस अवसर पर रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने राष्ट्रपति सम्मान प्राप्ति सफर में किये गये कार्यो पर प्रकाश डाला। उन्हें चीफ वार्डन द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन, सिविल डिफेंस अधिकारी गण के साथ सैकड़ो की संख्या में सिविल डिफेंस युवा वॉलिंटियर्स उपस्थित रहे और कार्यक्रम से प्रेरणा लिया।
![]()













Leave a Reply