प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखंड)। आर्या डिजिटल ओटीटी स्मार्टफोन और स्मार्ट टीवी पर उपलब्ध हैं। डाउनलोड कर एवं सब्सक्रिप्शन लेकर मनोरंजन का भरपूर आनंद पाया जा सकता है।
जानकारी के अनुसार इसमें फिल्में, वेब सीरीज, लघु फिल्में, वेब स्टोरी एवं अन्य कंटेंट रिलीज हैं। यह हिंदी, भोजपुरी, बांग्ला सहित अन्य भाषाओं में हैं। इसके साथ ही लगभग दर्जन टीवी चैनल्स भी दर्शक लाइव देख सकते हैं, जो समाचार, गीत संगीत, भक्ति इत्यादि से संबंधित चैनल्स है।
आर्या ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने बताया कि आर्या डिजिटल ओटीटी दर्शकों के प्यार, आशीर्वाद और समर्थन से लगातार आगे बढ़ रही है। ओटीटी के डाउनलोड्स भी बढ़ रहें हैं, जो जल्द ही 5 लाख डाउनलोड्स होने की संभावना हैं।
बताया गया कि आर्या ओटीटी पर अभी लगभग 1200 से अधिक कंटेंट रिलीज हैं। जिनमें भोजपुरी फिल्मों की संख्या लगभग 850 से अधिक है। वहीं हॉलीवुड और साउथ की फिल्में भी हिंदी में उपलब्ध हैं। आर्या डिजिटल ओटीटी मनोरंजन का बेहतर विकल्पों में से एक है। इसमें वर्ग के दर्शकों के लिए पारिवारिक, मनोरंजक एवं संदेशात्मक कंटेंट हैं, जो घर बैठे सपरिवार दर्शक देख सकते हैं। जल्दी ही आर्या टेलीपोर्ट के जरिए सैटेलाइट टीवी चैनल्स प्रसारण की भी संभावना है।
डायरेक्टर दुर्गेश सिंह ने दर्शकों से अपील की है कि इस प्रकार सबका साथ मिलता रहें। जिससे दर्शकों का मनोरंजन नियमित होता रहेगा एवं आर्या डिजिटल ओटीटी आगे भी यूं ही मीडिया एंड एंटरटेनमेंट क्षेत्र में कार्य करती रहेगी। जिसके लिए उन्होंने दर्शकों का आभार प्रकट किया।
![]()













Leave a Reply