शिविर में छाया रहा मईया सम्मान एवं वृद्धा पेंशन योजना का मुद्दा
राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति बेरमो (तेनुघाट) की ओर से 29 मार्च को गोविंदपुर बी पंचायत भवन में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत तेनुघाट सिविल कोर्ट के न्यायाधीश राजकुमार पांडेय, बेरमो के प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार, बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी , जिप सदस्य शहजादी बानो, मुखिया चंद्रदेव घासी ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया।
शिविर में जेएसपीएल के तहत 6 लाख 50 हजार रुपए ऋण का वितरण लाभुकों के बीच किया गया। साथ ही लाभुकों के बीच स्वरोजगार हेतु मुर्गा एवं बतख के बच्चे का वितरण किया गया। यहां उपस्थित व्यवहार न्यायालय तेनुघाट के जज राजकुमार पांडेय, बीडीओ मुकेश कुमार सहित अधिवक्ता प्रशांत पोल, सुभाष कटियार ने उपस्थित जनों को कानून की जानकारियां दी।
साथ ही केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारियां शिविर में दिया गया। मैया समान योजनाओं एवं वृद्धा पेंशन योजना से सम्बन्धित शिकायतो का मुद्दा शिविर में छाया रहा जिसे भी सुना गया एवं जल्द समाधान करवाने का आश्वासन बेरमो बीडीओ ने सभी लाभुकों को दिए। साथ ही छोटे मोटे मामलों के निपटारे हेतु आवेदन भी लिया गया।

मौके पर बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी ने कहा कि विधिक सेवा समिति का शाखा कार्यालय बेरमो के हर पंचायत भवन में होना चाहिए, ताकि छोटा मोटा विवाद का निपटारा पंचायत स्तर पर किया जा सके। इससे कोर्ट का समय बचेगा और गरीब परेशानी से बचेंगे। इस अवसर पर गोबिंदपुर बी के पंचायत मुखिया चंद्रदेव घासी, उप मुखिया मंटू कुमार गुप्ता, ए पंचायत की मुखिया अंजूम आलम, बी एन महतो, पारा लीगल वालंटियर (पीएलबी) कनक लता सिन्हा, संजय सिन्हा, नीलम कुमारी, बीएलओ अर्चना कुमारी, विस्थापित नेता बालेश्वर यादव, नरेश राम प्रजापति, पिंटू दास, संदीप घासी, पियूष डे, लालू गुप्ता सहित कई अन्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply