एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो के अग्रसेन भवन में दिव्यांगजनों और वद्धों के लिए चार दिवसीय नि:शुल्क सहायता एवं कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन की जा रही है।
जानकारी के अनुसार शिविर के तीसरे दिन 29 मार्च को भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर के सहयोग से स्व. नानग राम अग्रवाल की स्मृति में आयोजित शिविर का उद्घाटन करते हुए बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल ने कहा कि दिव्यांगों और बुजुर्गो की सेवा सच्ची सेवा है। दर्घटनाओं में अपना अंग खो चके जरूरत मंद को पुनः सामान्य जीवन जीने की क्षमता प्रदान करना है। उन्होने समिति के कार्यो की सराहना की तथा कहा कि नर सेवा नारायण सेवा है।
युवा व्यवसायी संघ फुसरो के अध्यक्ष वैभव चौरसिया ने बताया कि इस शिविर के माध्यम से दिव्यांगजनों को पूरी तरह निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे है। यह पहल न केवल दिव्यांगजनों को शारीरिक सहयोग देगी, बल्कि उनके जीवन में नए आत्म विश्वास का संचार करेगी। कहा कि नर सेवा नारायण सेवा है।
सृजन शाखा बेरमो की अध्यक्षा सोनम वंशल ने संस्थान के सेवा भाव और समर्पण की सराहना की तथा दिव्यांग जनों को स्नेह और आशीर्वाद प्रदान किया। बेरमो समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि शिविर के तीसरे दिन 100 जरूरत मंद दिव्यांगों को कत्रिम पैर, श्रवण यंत्र और पोलियो कैलिपर जैसे उपकरण वितरित किए गए। कहा कि अब तक 150 दिव्यांगों ने पंजीकरण कराया है, जिन्हें आवश्यकतानुसार उपकरण दिए जा रहे हैं।
शिविर मे समिति के सचिव नेमीचंद गोयल, मीडिया प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह, डॉ सुरेंद्र सिंह व डॉ एसवी शर्मा सहित संजय अग्रवाल, सीमा गोयल, रोहित मित्तल, मीनू अग्रवाल, सुमित बंसल, विकास मित्तल, राम नरेश द्विवेदी, रामा वतार कारिवाल, प्रमोद अग्रवाल, सतेंद्र शर्मा, संजीव त्रेहान, आलोक अग्रवाल, अंकित गोयल, अमरेश जैन, दामोदर दास पेडीवाल, अनिल सराफ, राहुल कुमार गर्ग, विनोद गोयल आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply