डीसीसीपीएल वर्ष 2026-27 मे 30 लाख टन करेगी कोयला उत्पादन-जीएम
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के कारो खुली खदान के न्यू पैच मे कार्यरत डीसीसीपीएल आउटसोर्सिंग कंपनी ने दो माह मे चार लाख टन कोयला उत्पादन किया। इसे लेकर 29 मार्च को कामगारों को सम्मानित किया गया।

इस दौरान क्षेत्र के महाप्रबंधक एस के झा, पीओ सुधीर कुमार सिंहा, प्रबंधक चिंतामनी मांझी, आउटसोर्सिंग कंपनी के महाप्रबंधक संजय सिंह आदि उपस्थित हुए। महाप्रबंधक झा ने इस अवसर पर कहा कि कारो आउटसोर्सिंग न्यू पैच मे आउट सोर्सिंग कंपनी की कार्यशैली अच्छी है।

कहा कि कंपनी शुरूआत में कई अड़चनें पार करते हुए दो माह में चार लाख टन कोयला का उत्पादन किया। उम्मीद है कि अपनी बेहतर कार्य शैली से कंपनी वित्तीय वर्ष 2026-27 में लगभग 30 लाख टन तक कोयला उत्पादन करेगी। जीएम और पीओ ने आउटसोर्सिंग कंपनी के सुपरवाइजर और बेहतर काम करने वाले कामगारो को उपहार देकर सम्मानित किया।
![]()













Leave a Reply