Advertisement

पेटरवार के लेपो में पूर्व विधायक द्वारा विद्युत ट्रांसफार्मर का उद्घाटन

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के लेपो गांव में 29 मार्च को विद्युत ट्रांसफार्मर का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व गोमिया के पूर्व विधायक बबीता देवी उपस्थित रहीं। उन्होंने फीता काटकर ट्रांसफार्मर का विधिवत उद्घाटन किया और वहां के ग्रामीणों को इसकी सौगात दी।

मौके पर स्थानीय ग्रामीणों में काफी उत्साह देखने को मिला। लंबे समय से बिजली की समस्या से जूझ रहे रहिवासियों को अब इससे राहत मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूर्व विधायक बबीता देवी ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए बुनियादी सुविधाओं का सुदृढ़ होना बेहद जरूरी है। कहा कि बिजली हर घर की जरूरत है और इस ट्रांसफार्मर के लगने से लेपो गांव के रहिवासियों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता हमेशा जनता की समस्याओं का समाधान करना रहा है और आगे भी विकास कार्य जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार और जनप्रतिनिधियों का प्रयास है कि हर गांव तक बेहतर सुविधा पहुंचे, ताकि ग्रामीण क्षेत्र भी विकास की मुख्यधारा से जुड़ सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *