Advertisement

गुरुभाई सह अध्यक्ष के आवास पर ‘अ’ अंकित श्वेत ध्वजा का रोहण

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड विहंगम योग संत समाज अंगवाली शाखा अध्यक्ष नरेश मिश्रा के आवास पर 29 मार्च को गुरु गोष्ठी संयोजक पंचानन साव के संयोजन में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर सदगुरू सदाफल देवजी महराज, प्रथम परंपरा सद्गुरु तथा द्वितीय परंपरा सद्गुरु के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद स्वागत गान, गुरूवंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। क्रमवार सबों ने सदगुरू महर्षि सदाफल देवजी महराज, प्रथम परंपरा गुरुदेव धर्मचंद महराज की चित्र पर मर्यार्पण व पुष्प अर्पित व् दीप प्रज्वलित किए।

इस अवसर पर गुरुभाई गंगा साव ने स्वर्वेद पाठ किया। वहीं दो मंजिला छत पर ‘अ’ अंकित श्वेत ध्वजा फहराये गए। मौके पर नरेश मिश्रा, पंचानन साव, गंगा साव, रामप्रवेश मिश्रा, यमुना नायक, बलभद्र नायक, गोपाल दत्ता, इंद्रमोहन नायक, अजीत कुमार जायसवाल, आनंदी मोदक देवी, शारदा देवी, सरिता देवी, मीनू मिश्रा आदि गुरु भाई-बहन गोष्ठी में उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *