Advertisement

पेटरवार के सरस्वती शिशु/विद्यामंदिर अंगवाली का परीक्षाफल घोषित

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली स्थित जगदीश सिंह स्मारक सरस्वती शिशु/विद्यामंदिर का वार्षिक परीक्षाफल तथा संस्कृति-ज्ञान परीक्षा एवं संस्कृत ओलंपियाड सत्र-25/26 का परिणाम एकसाथ घोषित की गई।

विद्यालय सूत्रों के अनुसार मौके पर उपस्थित विद्यालय के संरक्षक देवब्रत जायसवाल ने प्रधानाचार्य युगलकिशोर महतो, वरीय आचार्य सजल कुमार मैती द्वारा परीक्षा परिणाम एवं मार्क्स कार्ड वितरित किये गए। संस्कृति-ज्ञान परीक्षा में कृष कुमार प्रथम, सुधीर मुर्मू एवं सोना कुमारी द्वितीय, रोहन मिश्रा एवं प्रिंस यादव तृतीय स्थान प्राप्त किए।

इसी प्रकार संस्कृत ओलिंपियाड में शिवम कुमार सोनी प्रथम, जिया कुमारी द्वितीय, परिधि कुमारी तृतीय स्थान पर रही। इसी तरह वार्षिक परीक्षा में कक्षा नर्सरी में शिवकुमार सोनी प्रथम, प्रियांशु कुमार द्वितीय, निहारिका कुमारी तृतीय, कक्षा बोध में मेहक कुमारी प्रथम, श्रीजा कुमारी द्वितीय, मानसी कुमारी तृतीय, वर्ग प्रथम में उजमा शकीरा प्रथम, पल्लवी कुमारी द्वितीय, रचना कुमारी तृतीय, वर्ग दूसरी में सोमिया कुमारी प्रथम, हर्ष कुमार द्वितीय, एकता कुमारी तृतीय, वर्ग तीन में सुधीर मुर्मू प्रथम, कृष कुमार द्वितीय, सत्यम कुमार तृतीय, वर्ग चतुर्थ में अंजली कुमारी प्रथम, सिया कुमारी द्वितीय, मनीषा कुमारी तृतीय, वर्ग पंचम में जीत कुमार मिश्रा प्रथम, परनीत कुमार सोनी द्वितीय, अनुष्का कुमार तृतीय, वर्ग छह में अंकित पाल प्रथम, सूरज कुमार द्वितीय, सुनैना कुमारी तृतीय, वर्ग सप्तम में जयकुमार प्रथम, शिवम सोनी द्वितीय, परिद्धि कुमारी तृतीय स्थान हासिल की। संरक्षक देवब्रत कुमार एवं आचार्यों ने अव्वल उत्तीर्णता में छात्राओं की संख्या सर्वाधिक होने पर हर्ष तथा सबों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त किया है।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *