Advertisement

श्रद्धा के साथ मंजूरा में बजरंग बली की पूजा-अर्चना संपन्न

मंदिर में भगवान के पदचिह्न बना आस्था का केंद्र

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के राम लखन टूगरी मंजूरा स्थित बजरंग बली मंदिर में 29 मार्च को श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर हनुमानजी की पूजा कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।

ज्ञात हो कि उक्त मंदिर की विशेषता यह है कि यहां भगवान के पद चिन्ह मौजूद हैं, जिसे श्रद्धालु आस्था और चमत्कार का प्रतीक मानते हैं। पूजा के दौरान भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। स्थानीय रहिवासियों ने बताया कि इस मंदिर की महत्ता दूर-दूर तक फैली हुई है और विशेष अवसरों पर यहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। पूजा कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हो गया।

स्थानीय श्रद्धालुओं ने कहा कि यह मंदिर क्षेत्र की आस्था का केंद्र है। यहां भगवान के पदचिह्न होने के कारण इसकी विशेष मान्यता है। बताया गया कि हर वर्ष यहां पूजा-अर्चना बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ की जाती है, जिससे क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा और भाईचारा बना रहता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *