ममता सिन्हा/तेनुघाट(बोकारो)(Bokaro)। बेरमो विधानसभा उप चुनाव को लेकर लालचंद महतो भी चुनावी मैदान में उतरने को तैयार है। तेनुघाट पहुंचे भेंट वार्ता के दौरान 3 अक्टूबर को उन्होंने पत्रकारों को बताया कि बेरमो विधानसभा उप चुनाव की घोषणा होने के बाद से ही विधानसभा क्षेत्र के लोगों के द्वारा उन्हें चुनाव मैदान में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उतरने को कहा जा रहा है।
महतो ने कहा कि इसे लेकर वे बेरमो विधानसभा के लगभग सभी पंचायतों का दौरा कर जनता से मुलाकात की। जहां जनता द्वारा उन्हें समर्थन देने का आश्वासन दिया गया और बेरमो विधानसभा चुनाव में उतरने को कहा गया। लोगों की मांग पर वे बेरमो विधानसभा की सीट पर लड़ने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि बेरमो में लगभग 50 वर्षों तक कांग्रेस एवं 25 वर्षों तक भाजपा के प्रत्याशी के हाथों में लोगों ने बागडोर दी। मगर यहां के स्थानीय और विस्थापित लोगों की समस्याओं के बारे में किसी ने नहीं सुना। जिससे परेशान होकर जनता ने मुझ पर विश्वास जताया। इस बार के चुनाव में यहां से मूल वासी की जीत होगी। क्योंकि मैं बेरमो की मिट्टी से जुड़ा हुआ हूँ व स्थानीय हूं। इसलिए जनता द्वारा मुझे विधानसभा से उतारा जा रहा है। महतो ने कहा कि आज तक किसी भी पार्टी के द्वारा बेरमो की जनता की समस्याओं को सदन में नहीं उठाया गया है। इन सब बातों को देखते हुए सभी पार्टी के नाराज कार्यकर्ताओं का समर्थन भी मुझे मिल रहा है। सभी दलों के नाराज कार्यकर्ताओं का मानना है कि मैं स्थानीय लोगों की समस्याओं को दूर कर सकता हूं। भूमि अधिग्रहण बिल का भी अनुपालन नहीं हो रहा है।
यह पूछे जाने पर कि कोरोना काल में लोगों की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है और युवा बेरोजगार है। उनकी समस्याओं को कैसे दूर किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि यहां से खनिज संपदा जो दूसरे राज्यों में भेजा जाता है उससे अगर यहीं पर कोई उद्योग धंधा चालू किया जाए तो उससे युवाओं की बेरोजगारी दूर हो जाएगी। इस दौरान उनके साथ इंद्रदेव महतो, बासु कुमार डे, अरुण कुमार सिन्हा, महेश ठाकुर, प्रेमन शर्मा आदि मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply