Advertisement

लंबित कांडो का निष्पादन ससमय करें-एसपी

एस.पी.सक्सेना/देवघर(झारखंड)(Jharkhand। देवघर के एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में 3 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित किया गया। बैठक में लंबित कांडों के निष्पादन, अंचल एवं थाना के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आमजनों से सद्व्यवहार, अपराध पर नियंत्रण के साथ विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई।
इस दौरान देवघर एसपी सिन्हा द्वारा सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,जिला मुख्यालय पुलिस उपाधीक्षक, अंचल निरीक्षकों एवं पुलिस निरिक्षक-सह-थाना प्रभारी को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि साइबर अपराध पर अंकुश लगाना सभी की प्राथमिकता हो। इसके अलावे पुलिस अधीक्षक ने सख्त निर्देश दिया गया कि साइबर अपराधियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जाए। विशेष एवं अविशेष लंबित काण्डों का निष्पादन प्रतिवेदित काण्डों की तुलना में अधिकाधिक हो। समिक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि बेहतर कार्य कर रहे पुलिस पदाधिकारियों के मनोबल को बढ़ाने के लिए रिवार्ड भी दी जा रही है। इस दिशा में साइबर थाना के पदाधिकारियों को पुरस्कृत किया गया। उपस्थित सभी पदाधिकारी लगातार थानों में कैम्प कर लंबित काण्डों का निष्पादन करें। थानों एवं अन्य पुलिस प्रतिष्ठानों को स्वच्छ बनाए रखें। पुलिस कर्मी इस विभाग की गरिमा के अनुरूप साफ-सुथरी वर्दी पहने।
इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर देवघर विकास चन्द्र श्रीवास्तव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मधुपुर वशिष्ट नारायण सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सारठ अमोद नारायण सिंह, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय देवघर मंगल सिंह जामुदा, पुलिस निरिक्षक-सह-थाना प्रभारी नगर थाना विक्रम प्रताप सिंह, पुलिस निरिक्षक-सह-थाना प्रभारी जसीडीह थाना मनोज कुमार, पुलिस निरिक्षक-सह-थाना प्रभारी मधुपुर थाना सत्येन्द्र प्रसाद, पुलिस निरीक्षक नगर अंचल, तरूण कुमार, पुलिस निरीक्षक सदर अंचल संगीता कुमारी, पुलिस निरीक्षक सारवां अंचल, क्रिस्टोफर टोप्पो, पुलिस निरीक्षक मधुपुर, सुनील टोपनो एवं पुलिस निरीक्षक पालोजोरी अंचल मनोज कुमार मल्लिक मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *