Advertisement

 आरबीआई ने किया छ: बड़े बैंकों को सूची से बाहर

एस.पी.सक्सेना/नई दिल्ली(Bokaro)। भारतीय रिजर्व बैंक(आरबीआई) ने बड़ा कदम उठाते हुए छ: बड़े बैंकों को सूची से बाहर करने का फैसला किया है। आरबीआई ने ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और इलाहाबाद बैंक समेत छह सरकारी बैंकों के नाम को आरबीआई अधिनियम की दूसरी अनुसूची से बाहर कर दिया है।
रिजर्व बैंक ने बीते दिनों एक अधिसचूना जारी कर यह जानकारी दी है। ये छह बैंक सिंडिकेट बैंक, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया, आंध्रा बैंक, कॉर्पोरेशन बैंक और इलाहाबाद बैंक हैं। जिनमें ओबीसी और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का पंजाब नेशनल बैंक में, केनरा बैंक में सिंडिकेट बैंक का, आंध्रा बैंक और कॉर्पोरेशन बैंक का यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में और इलाहाबाद बैंक का इंडियन बैंक में विलय किया गया है। इन विलयों के बाद अब देश में सात बड़े तथा पांच छोटे सरकारी बैंक बचे हैं।
वर्ष 2017 में देश में 27 सरकारी बैंक थे, जो अब कम होकर 12 रह गये हैं। दरअसल, इन सभी बैंकों का विलय हो चुका है। यही वजह है कि आरबीआई ने उपरोक्त छह बैंको को सूची से बाहर किया है। ज्ञात हो कि भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम की दूसरी अनुसूची में शामिल बैंक को अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक के रूप में जाना जाता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *