Advertisement

उपायुक्त ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण

एस.पी.सक्सेना/बोकारो(Bokaro)। बोकारो जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त राजेश सिंह ने 3 अक्टूबर को बीएसएल उच्च विद्यालय सेक्टर-1/B स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था संबंधी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आवश्यक है कि सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाना चाहिए। साथ ही वेयर हाउस गेट पर लगाए गए सील की जांच की।
मासिक निरीक्षण के दौरान उपायुक्त सिंह ने संबंधित अधिकारियों से वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, फायर एक्सटिंगशर, सीसीटीवी आदि से संबंधित विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान सील आदि की स्थिति का भौतिक निरीक्षण भी किया। उन्होंने उप निर्वाचन पदाधिकारी विवेक कुमार सुमन व अन्य अधिकारियों को निर्देश दिया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी मापदंडों का पूर्ण रूप से अनुपालन किया जाना आवश्यक है।
निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त जयकिशोर प्रसाद, अपर समाहर्ता विजय कुमार गुप्ता, निर्वाचन कार्यालय के कर्मियों सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *