Advertisement

महापुरुषों के आदर्शों पर चलने से होगा विकास-एसडीओ

ममता सिन्हा/तेनुघाट(बोकारो)(Bokaro)। बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट में दो अक्टूबर को अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार एवं कार्यपालक दंडाधिकारी छवि बाला बारला सहित सभी कर्मचारियों के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151 वीं एवं लालबहादुर शास्त्री की 116 वीं जयंती समारोह मनाई गई।
मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने बापू एवं पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री की चित्र पर पुष्प अर्पित कर जयंती समारोह मनाया। इस अवसर पर बेरमो एसडीओ कुमार ने कहा कि बापू के आदर्श एवं विचारों पर चलने से देश एवं समाज का विकास हुआ है। उनके आदर्श और विचारों का अंत नही है। उन्होंने दोनों महान विभूतियों की सादगी भरी जीवनी पर संक्षिप्त प्रकाश डाला। इस मौके नारायण प्रसाद वर्मा, महेश्वर मांझी, एस एन शर्मा, कुंदन एक्का, जयप्रकाश झा, हेमलाल यादव, मनोज कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *