Advertisement

सस्ती लोकप्रियता के लिए कर रहे हैं दिखावा-गिरिराज

सन्तोष कुमार झा/मुजफ्फरपुर(बिहार)(Bihar। केंद्र सरकार के नए किसान बिल के बारे में लोगों को जागरूक करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने 2 अक्टूबर को राहुल गांधी पर निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई घटना को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के द्वारा सस्ती लोकप्रियता के लिए गिर-पड़ रहे हैं। गिरिराज सिंह भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा वहां हुई घटना को लेकर एसआईटी का गठन किया गया है। कानून वयवस्था को ध्यान में रखते हुए वहां पर लोगों को जाने से मना किया गया है। राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह वही करेंगे जो काम कानून तोड़ने वाला होगा। जिससे उन्हें मीडिया में जगह मिल सके। कोविड-19 के समय भी उनके द्वारा ऐसा ही किया गया था।
एनडीए और महागठबंधन में सीटों को लेकर चल रहे घमासान पर उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि एनडीए गठबंधन जैसे मजबूत था वैसे मजबूत रहेगा। महागठबंधन पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा ने महागठबंधन की हवा निकाल कर रख दी है। साथ ही उन्होंने कहा कि महागठबंधन में कोई चेहरा है ही नहीं जो नीतीश के साथ लड़ सके। इसलिए थर्ड  फ्रंट उपेंद्र कुशवाहा के द्वारा बनाया गया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए किसान बिल को किसानों के लिए फायदेमंद बताया। उन्होंने कहा कि विपक्ष के द्वारा किसानों को बरगलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा अपने मनीफेस्टो में मंडी के एफएमसी में परिवर्तन लाने के लिए कहा गया था। उन लोगों की ऐसा करने की इच्छा शक्ति नहीं थी। पंजाब की मंडी में तो साढे आठ प्रतिशत अनाज पर टैक्स लिया जाता है जो किसानों की जेब में नहीं जाता। आखिर वह कहां जाता है? यही तो लड़ाई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तय किया है कि हम किसानों को बंधन मुक्त करेंगे जो यह लोग उन्हें बंधुआ मजदूर बना कर रखे थे। हम किसानों के लाभ की बात करते हैं। बिचौलियों को हटाने का काम कर रहे हैं। प्रेस वार्ता से पूर्व समस्तीपुर भाजपा कार्यालय पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का भाजपा जिला अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *