Advertisement

राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की मनायी गई 151वीं जयंती

अशोक सिंह/बगोदर(गिरिडीह)(Giridih)। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के151वीं जयंती तथा पुर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती को लेकर बगोदर प्रखण्ड के बेको पुर्वी पंचायत भवन में स्थानिय मुखिया टेकलाल चौधरी के नेतृत्व में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत राष्ट्रपिता के फोटो पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित की गई।
मौके पर स्थानिय मुखिया ने बापू के विचारो को याद करते हुए सत्य और अहिंसा पर विस्तार पुर्वक चर्चा किया। कार्यक्रम में महिला समुहो द्वारा गाँधी जयंती के अवसर पर पंचायत भवन पहुँच इस समारोह पर भाग लिया। उपस्थित कई महिलाओं बापू के जीवनी पर प्रकाश डाले। इस दौरान महिला सशक्तिकरण की मजबुति पर भी बात किया गया। महिलाओं ने समाज में फैले कुप्रथा, अंधविश्वास को दूर करने के लिए विस्तार पुर्वक लोगों ने अपनी बात को रखे। इस दौरान अभी हाल के दिनो में गाँव गाँव में भौजी साड़ी कुप्रथा चल रही है। इस कुप्रथा पर लोगों ने ऐसे अंध विश्वास से सभी दीदी बहन दुर रहने के लिए शपथ दिलायी गयीI मौके पर पुर्व जिला परिषद सदस्य जितेन्द्र सिंह, बासदेव महतो, लक्ष्मण साव सहित काफी संख्या महिलाएं उपस्थित थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *