Advertisement

हाथरस कांड के विरोध में मूलवासी संघ ने दिया एक दिवसीय धरना

फिरोज आलम/जैनामोड़(बोकारो)(Bokaro)। उत्तर प्रदेश के हाथरस की मनीषा के साथ सामूहिक अत्याचार व हत्या के विरोध में मूलवासी संघ ने एक दिवसीय धरना के रूप में 2 घंटे तक बिरसा मुंडा चौक नया मोड के समक्ष धरना प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि जहां भारत सरकार महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय, कल्याण मंत्रालय, मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा संयुक्त रुप से पहल किए गए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना चलाए जाने के बाद भी भारत की महिलाएं सुरक्षित नहीं। भारत की महिला शांति एवं सुरक्षा सूचकांक में भी सबसे निचले स्थान में पहुंच गया है। विगत 14 सितंबर को उत्तर प्रदेश के हाथरस जिला के हद में चंदपब थाना अंतर्गत एक 19 वर्षीय मनीषा बाल्मीकि को समाज के अवांछित तत्वों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म एवं जान से मारने की कोशिश के क्रम में उसकी रीढ़ की हड्डी तोड़ी गई। फिर उसका जीव काटा गया। जिससे मनीषा वाल्मीकि की मृत्यु दिल्ली के सफरदरजंग अस्पताल में हो गई। आपन फानन में पुलिस ने पीड़िता की लाश को जला भी दिया। ऐसे अमानवीय कृत्य तथा राज्य सरकार की भूमिका के विरोध में मूलवासी संघ ने धरना दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *