Advertisement

सीबीएसई 10वीं के मुख्य विषयों की परीक्षा समाप्त, 23 केंद्रों पर 9284 छात्र शामिल

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं कक्षा के मुख्य विषयों की परीक्षाएं 7 मार्च को सामाजिक विज्ञान की परीक्षा के साथ संपन्न हो गईं। जिले के 23 परीक्षा केंद्रों पर कुल 9344 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 9284 छात्रों ने परीक्षा दी, जबकि 60 छात्र अनुपस्थित रहे।

सीबीएसई के सिटी को-ऑर्डिनेटर सह डीपीएस बोकारो के प्राचार्य डॉ ए. एस. गंगवार ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हो गया। उन्होंने परीक्षा के सफल आयोजन के लिए बोकारो जिला प्रशासन, केंद्राधीक्षकों, पर्यवेक्षकों, वीक्षकों और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने बताया कि अब 10वीं बोर्ड में केवल संगीत, विभिन्न भाषाओं और व्यावसायिक विषयों की परीक्षाएं शेष हैं, जो आगामी 9, 10 और 11 मार्च को आयोजित होंगी। वहीं 7 मार्च को तीन केंद्रों पर 12वीं बोर्ड के योग विषय की परीक्षा आयोजित की गयी, जिसमें 188 पंजीकृत छात्रों में से 186 उपस्थित और दो अनुपस्थित रहे। परीक्षा के बाद विद्यार्थियों ने पेपर को आसान बताते हुए अच्छे अंक आने की उम्मीद जताई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *