Advertisement

फुसरो नगर परिषद उपाध्यक्ष पद के लिए रश्मी सिंह को 15 पार्षदों के समर्थन का दावा

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद का उपाध्यक्ष पद के लिए रश्मी सिंह को 15 पार्षदों के समर्थन का दावा किया जा रहा हैं।

जानकारी के अनुसार 28 पार्षदों वाले फुसरो नगर परिषद में उपाध्यक्ष पद को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। बताया जाता है कि 7 मार्च को संपन्न एक गुप्त बैठक में नवनिर्वाचित पार्षदों ने वार्ड संख्या 16 की पार्षद रश्मी सिंह को सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष पद के लिए अपना समर्थन देने का फैसला किया है। उक्त बैठक में कुल 15 पार्षदों ने एक जुटता दिखाते हुए महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए उन्हें अपना नेता चुनने का दावा किया।

बताया जाता है कि उक्त बैठक में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा की गई। पार्षदों ने कहा कि शहर के समग्र विकास के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए पार्षद रश्मी सिंह ने सभी पार्षदों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि फुसरो के सर्वांगीण विकास के लिए वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अघ्यक्ष निर्मला देवी और सभी पार्षदों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर शहर के हर मोहल्ले में विकास कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *