प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट स्थित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) कार्यालय कक्ष में 7 मार्च को मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता बेरमो एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह ने की।
आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में अनुमंडल पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया कि अपराध गोष्ठी माह मार्च का अपराध समीक्षा बैठक है। जिसमें विगत माह जितने भी मामलों का निष्पादन किया गया है, उस पर चर्चा की गई। साथ ही पुलिस अधीक्षक बोकारो, जोनल आईजी से जो भी निर्देश प्राप्त होती है उसका अनुपालन करने के लिए सभी को बताया गया। साथ ही पुर्व में घटित आपराधिक मामला में बहुत सारे मामलों का निष्पादन किया जा चुका है और जल्द अन्य मामलों का भी निष्पादन हो जाएगा।
कहा कि गोष्ठी में आगामी ईद व् रामनवमी पर्व पर शांति पूर्ण माहौल में त्योहार सम्पन्न कराने के लिए कई दिशा निर्देश दिया गया। क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखने को लेकर गोष्ठी में अपराधियों की गिरफ्तारी के निर्देश संबंधित थाना प्रभारियों को दिया गया। गोष्ठी में क्षेत्र में शांति व्यवस्था व्यवस्था बनाये रखने और अपराधिक गतिविधि पर नज़र बनाए रखने की बात कही गई। गोष्ठी में उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा गया कि सभी लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन तय समय में करें।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिंह ने अनुमंडल क्षेत्र के सभी पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी एवं ओपी प्रभारी को उनके कार्य के प्रति की गई मेहनत पर हौसला बढ़ाते हुए सराहना की और निष्ठा पूर्वक कार्य करने की सलाह दी। गोष्ठी में गोमिया अंचल पुलिस निरीक्षक जीतेंद्र कुमार, जरिडीह अंचल पुलिस निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह, बेरमो थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक रोहित कुमार सिंह, बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक पिंकू कुमार यादव, आईएल थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो, पेटरवार थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा, तेनुघाट ओपी प्रभारी भजन लाल महतो, बोकारो-झरिया ओपी प्रभारी श्रीनिवास कुमार सिंह, गोमिया थाना प्रभारी रवि कुमार, चंद्रपुरा थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह, गांधीनगर थाना प्रभारी धनंजय कुमार सिंह, नावाडीह थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी सहित शशि शेखर कुमार, कृष्ण कुमार कुशवाहा व् अनुमंडल के पुलिस इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply