Advertisement

यूपीएससी में बभन गांवा की शिवानी को 578वां रैंक, गांव में खुशी की लहर

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर प्रखंड के नयागांव थाना क्षेत्र के डुमरी बुजुर्ग के समीप गंगा नदी किनारे स्थित बभनगांवा रहिवासी शिवानी को यूपीएससी परीक्षा में 578वीं रैंक प्राप्त हुआ है। यह खबर मिलते ही परिजनों सहित शिवानी का चेहरा खिल उठा। गांव में खुशी की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार शिवानी की शिक्षा – दीक्षा 12वीं तक गांव के प्राइमरी स्कूल से शुरू होकर गोगल सिंह इंटर स्तरीय विद्यालय नयागांव में संपन्न हुआ। उसके बाद बिहार की राजधानी पटना स्थित विमेंस कॉलेज से स्नातक करने के बाद उसने दिल्ली में रहकर तैयारी की। पहला प्रयास में मात्र चार नंबर से असफल होने पर उसने हार नहीं मानी और कड़ी मेहनत कर दूसरी बार सफलता हासिल की है।

शिवानी की माता रूबी देवी घरेलू महिला जबकि पिता राकेश कुमार सिंह बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत है। शिवानी की बड़ी बहन अंशु एवं भाई अंकित कुमार स्नातक कर चुके हैं। इस परीक्षा परिणाम की सूचना गांव के ही सुरेंद्र राम ने घर जाकर दी। चुकी गांव में इंटरनेट सुविधा कमजोर रहती है। इस कारण जब शिवानी को जैसे ही यह जानकारी मिली वह खुशी से झूम उठी। उसने अपनी खुशी को सबसे पहले अपनी मां से शेयर किया।

बताया जाता है कि 7 मार्च की सुबह उसके मामा मां कालरात्रि मंदिर सेवा समिति के सचिव जितेंद्र कुमार जीतू, स्थानीय रहिवासी देवव्रत सिंह, युवा भाजपा नेता आशीष कुमार सिंह सहित अनेक शुभचिंतकों ने घर पहुंच कर शिवानी को शुभकामना दी। शिवानी को युपीएससी में 578वां रैंक मिला है। शिवानी ने दसवीं कक्षा में 82 प्रतिशत, 12वीं में साइंस से 90 प्रतिशत जबकि स्नातक विमेंस कॉलेज पटना से केमिस्ट्री ऑनर्स में ग्रेड ए से भी ऊपर आउटस्टैंडिंग मार्क्स प्राप्त कर चुकी हैं।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *