Advertisement

मलखाचक के राजवर्धन सिंह ने सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा में पाया 11वां रैंक

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में दिघवारा प्रखंड के ऐतिहासिक ग्राम मलखाचक रहिवासी राजवर्धन सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा,2025 में 11वां स्थान प्राप्त कर क्षेत्र, जिला एवं प्रदेश का मन- सम्मान बढ़ाया है।

पटना उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता मलखाचक रहिवासी महेन्द्र प्रताप ने 7 मार्च को अपनी खुशियों का इजहार करते हुए कहा कि यह हम सभी के लिए गौरवपूर्ण क्षण है। उन्होंने कहा कि यह सफलता यशस्वी राजवर्धन की प्रतिभा, परिश्रम एवं उनके पिता आईएएस रजनीश कुमार के प्रभावी गार्जियनशिप का परिणाम है।

ज्ञात हो कि राजवर्धन सारण जिला के हद में दिघवारा प्रखंड के ऐतिहासिक ग्राम मलखाचक रहिवासी हैं। इनके दादा डॉ रामेश्वर प्रसाद सिंह (एमबीबीएस) एक नामी चिकित्सक थे एवं पिता रजनीश कुमार सिंह, निबंधक, सहकारी समितियां बिहार सरकार हैं। उन्होंने उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ राजवर्धन को शुभकामनाएं, ढेरो आशीर्वाद तथा प्रभावी गार्जियनशिप के लिए रजनीश कुमार सिंह को हृदय से बधाई दी है। इसी क्रम में जिला के हद में सोनपुर परवेजाबाद रहिवासी आकाश कुमार ने भी यूपीएससी परीक्षा में 789वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रौशन किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *