Advertisement

चास में भाजपा की जिला संगठनात्मक बैठक संपन्न

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के उपनगर चास में भारतीय जनता पार्टी की जिला संगठनात्मक बैठक प्रदेश द्वारा नियुक्त प्रभारी संजय सिंह की उपस्थिति में 6 मार्च को आयोजित की गयी। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

जानकारी के अनुसार उक्त बैठक में बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ प्रह्लाद बरनवाल, अंबिका खवास, जिला परिषद सदस्य प्रह्लाद महतो तथा भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री अर्चना सिंह सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने, बूथ स्तर तक पार्टी को सशक्त बनाने तथा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया गया। उपस्थित भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही पार्टी के प्रदेश नेताओं आदित्य साहू, बाबूलाल मरांडी तथा कर्मवीर सिंह के मार्गदर्शन में संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प भी दोहराया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *