Advertisement

बोकारो एयरपोर्ट को लेकर सख्ती: दुंडीबाग में पुनः अतिक्रमण पर होगी एफआईआर

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो परिसदन सभागार में जिला उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में 6 मार्च को बोकारो एयरपोर्ट से जुड़े कार्यों की समीक्षा बैठक की गयी। बैठक में एयरपोर्ट से सटे दुंडीबाग बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाए गए स्थानों पर दोबारा कब्जा करने वालों के विरुद्ध सीधे एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया गया।

डीसी द्वारा सेल के बीएसएल प्रबंधन को निर्देश दिया गया कि अतिक्रमण मुक्त कराए गए परिसर में स्लैब के माध्यम से 15 दिनों के भीतर बाउंड्री निर्माण कार्य पूरा करें तथा जगह-जगह ट्रेसपासर्स विल बी प्रोसिक्यूटेड के बोर्ड लगाए जाएं। साथ ही दुंदीबाग बाजार सहित महत्वपूर्ण चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने को कहा गया।

उक्त बैठक में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और बीएसएल के बीच एमओयू नवीकरण तथा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से कंसेंट टू ऑपरेट के लिए आवेदन जल्द करने का निर्देश दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था, डीजीसीए लाइसेंस प्रक्रिया, एसीएफटी वाहन और एम्बुलेंस उपलब्धता समेत अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा की गयी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *