Advertisement

इंस्पायर मानक अवार्ड में डीपीएस बोकारो के तीन छात्रों का चयन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। दिल्ली पब्लिक स्कूल बोकारो के तीन विद्यार्थियों ने इंस्पायर मानक अवार्ड योजना 2025-26 में शानदार सफलता हासिल की है।

जानकारी के अनुसार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार की इस योजना के तहत कक्षा 8 के श्रेष्टा चतुर्वेदी और सरित चक्रवर्ती तथा कक्षा 7 के अथर्व सेन का चयन हुआ है। चयनित प्रत्येक छात्र को अपने नवोन्मेषी प्रोजेक्ट तैयार करने के लिए 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि और प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया है।

डीपीएस बोकारो के प्राचार्य डॉ ए. एस. गंगवार ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोंच और शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय वैज्ञानिक नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि चयनित छात्रों ने अलग-अलग नवाचार प्रस्तुत किए हैं। जिसमें श्रेष्टा चतुर्वेदी ने क्लाउड बर्स्ट प्रीडिक्शन सिस्टम, अथर्व सेन ने फसल सुरक्षा के लिए क्रॉप केयरिंग सिस्टम और सरित चक्रवर्ती ने ह्यूमनॉइड रोबोट का आइडिया प्रस्तुत किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *