एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। अमेरिका एवं इजरायल द्वारा ईरान एवं फिलिस्तीन में लाखों निर्दोष नागरिकों के नरसंहार खास कर मासूम बच्चों के हत्या के विरुद्ध 6 मार्च को समस्तीपुर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन का आयोजन किया गया तथा भारत के राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञात हो के पिछले कई वर्षों से इजरायल एवं अमेरिका द्वारा पूरे दुनिया में मासूमों का नरसंहार किया जा रह है, खासकर फिलिस्तीन और ईरान में देखा जा रहा है। अभी कुछ दिन पहले ही इजरायल और अमेरिका द्वारा ईरान पर एक साथ हमला बोल कर हजारों निर्दोषों की हत्या कर दी गयी है। जिसमें 500 मासूम बच्चियां भी शामिल थी, जिनका इस युद्ध से कोई लेना देना नहीं था।
इसी तरह इजरायल भी पिछले कई वर्षों से फिलिस्तीन के गाजा को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है, जिसमें लाखों मासूम जिंदगी खत्म हो गई। इजरायल और अमेरिका ने यूएनओ जैसी संस्था को भी खत्म कर दिया है और ताकत के नशे में पूरी दुनिया को युद्ध के आंच में झोंक दिया है। इसी नरसंहार और लाखों निर्दोषों के हत्या के विरुद्ध 6 मार्च को समस्तीपुर शहर के धरमपुर से शांतिपूर्ण विरोध रैली का आयोजन किया गया जो समाहरणालय तक गया और अंत में जिलाधिकारी के माध्यम से देश के राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंप कर रैली का समापन किया गया। साथ ही युद्ध में मारे गए मासूम जनों को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रदर्शनकारियों द्वारा दो मिनट का मौन भी रखा गया।

रैली में हजारों की संख्या में शहर की कई गांव से रहिवासियों ने भाग लिया। रैली में भाग लेने वालों में खास कर आरिफ ईमाम, खालिद अनवर, शारिक इब्राहिम, मो. जाकिर, सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र प्रसाद सिंह, जीवछ पासवान, उपेंद्र राय, रज़ीउल इस्लाम रिज्जु, शफीउर राजा, चुन्ना, नजरुल इस्लाम, मो नेमत, आदिल, दानिश रहमान, मो. आरजू, मो. फरहाद आदि मुख्य रूप से शामिल रहें।
![]()













Leave a Reply