Advertisement

सीसीएल के डीटी ने की कथारा क्षेत्र के विभिन्न परियोजनाओं का दौरा

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। सीसीएल मुख्यालय रांची के निदेशक तकनिकी ने 6 मार्च को बोकारो जिला के हद में कथारा क्षेत्र का दौरा किया। इस क्रम में उन्होंने क्षेत्र के अधिकारियों के साथ क्षेत्र के विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण किया। क्षेत्र के कोलियरियों एवं वाशरी का दौरा कर उत्पादन कार्यों की समीक्षा की। टीम में सीसीएल के डिटी अनूप हांजुरा एवं आनंद कुमार शामिल थे।

जानकारी के अनुसार मुख्यालय अधिकारियों ने क्षेत्र के कथारा कोलियरी, जरंगडीह कोलियरी, स्वांग कोलियरी तथा कथारा व् स्वांग कॉल वाशरी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खनन कार्य, उत्पादन प्रक्रिया तथा विभिन्न परियोजनाओं में चल रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। साथ ही संबंधित परियोजना पदाधिकारियों से वर्तमान स्थिति और उत्पादन से जुड़े आंकड़ों की समीक्षा की। ज्ञात हो कि उक्त दौरे का मुख्य उद्देश्य चालू वित्तीय वर्ष के शेष दिनों में निर्धारित उत्पादन लक्ष्य को हर हाल में प्राप्त करने की रणनीति तैयार करना तथा अब तक हुई प्रगति का आकलन करना था। अधिकारियों ने उत्पादन बढ़ाने, कार्य में तेजी लाने और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान डीटी के साथ कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार सहित महाप्रबंधक सह विभागध्यक्ष खनन विनोद कुमार, विभागध्यक्ष सर्वेक्षण एसके मजूमदार, महाप्रबंधक सह विभागध्यक्ष विद्युत एवं यांत्रिक विपिन कुमार, महाप्रबंधक उत्खनन अभिजीत दत्ता, विभागध्यक्ष योजना एवं परियोजना अर्जुन कुमार प्रसाद, कथारा कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी रंजीत कुमार, स्वांग-गोबिंदपुर फेज टू के परियोजना पदाधिकारी अनिल कुमार तिवारी, जारंगडीह के परियोजना पदाधिकारी प्रवीर कुमार सेनगुप्ता, कथारा वाशरी के परियोजना पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार, स्वांग वाशरी के परियोजना पदाधिकारी वी. मोहन बाबू सहित संबंधित परियोजना के प्रबंधक, सुरक्षा पदाधिकारी, सर्वेक्षण अधिकारी आदि मौजूद रहे।

जानकारी के अनुसार मुख्यालय डीटी ने उत्पादन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और लक्ष्य प्राप्ति के लिए समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया। साथ हीं कथारा वाशरी व् कोलियरी के समीप बननेवाले नये वाशरी निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ हीं कथारा वाशरी स्टॉक में लगे आग पर काबू के लिए किए जा रहे प्रयासों का जायजा लिया। उन्होंने डिस्पैच में तेजी लाकर स्टॉक में कमी लाने का निर्देश दिया।

खास यह कि सीसीएल मुख्यालय अधिकारियों के इस दौरे को क्षेत्र में उत्पादन बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। क्षेत्र के अधिकारियों ने डीटी हंजुरा को भरोसा दिया कि सभी परियोजनाओं के संयुक्त प्रयास से वित्तीय वर्ष के अंत तक निर्धारित उत्पादन लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *