Advertisement

पूर्व मंत्री माधवलाल के पुत्र ने संतोषी मंदिर के निकट मनायी रंगोत्सव होली

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में साड़म स्थित माँ संतोषी मंदिर के समीप मैदान में झारखंड के पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह द्वारा वर्षों से परंपरा के अनुरूप बीते 4 मार्च को होली कार्यक्रम को उनके पुत्र द्वारा मनाया गया। यहां सभी उपस्थित जनों ने एक दूसरे को अबीर ग़ुलाल लगाकर होली की शुभकामनायें दी।

जानकारी के अनुसार पूरे देश- दुनिया में मनाई जा रही रंगोत्सव पर्व होली पर पुर्व मंत्री माधवलाल के पुत्र पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रकाश लाल सिंह ने दोपहर से रात्रि तक अपने समर्थकों के साथ आमजनों से गुलाल के साथ मेल- मिलाप करते रहें और आने वाले सभी राहगीर व् रहिवासियों को मिठाई और चाय- पानी की व्यवस्था करवाते रहे।

इस अवसर पर पूर्व जिप सदस्य सिंह ने कहा कि होली एक ऐसा त्योहार है, जिसमें हर समुदाय आपसी भाईचारे के साथ मिलते हैं और वर्षों से चली आ रही गिले- सिकवे को भुलाते हुए फिर से संबंध जोड़ लेते हैं। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय रहिवासी सहित गणमान्य जन उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *