प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पूरे पेटरवार प्रखंड के शहरी व ग्रामीण इलाके में बीते 4 मार्च को रंगों का त्यौहार होली उल्लास के साथ शांति ढंग से मनाई गई। वहीं 5 मार्च को बुढ़वा होली मनाया गया।
जानकारी के अनुसार होली के अवसर पर प्रखंड के कई इलाके में कुर्ता फाड़ होली मनाई गई। प्रखंड के हद में अंगवाली सहित आसपास के क्षेत्रों में शांतपूर्ण तरीके से रंगों का त्यौहार होली मनाई गई। हालांकि पहले की अपेक्षा होली खेलने में रहिवासियों में कोई खास रौनक नहीं नजर आया। अंगवाली के सार्वजनिक मंडपवारी चौक पर डीजे साउंड पर बच्चे एवं युवक थिरक रहे थे। एक दूसरे का गंजी, कुर्ता फाड़ रहे थे। टोले मुहल्ले में बच्चे, बच्चियों का समूह एक दूसरे से रंग, अबीर, गुलाल लगाकर बुजुर्गों का आशीर्वाद पाया।

अंगवाली के जोरियाधार, नहर चौक, बांधधार, टुंगरीकुलहि, पिपराटोला, राजाटांड़, नहर पार सहित झुंझको, चलकरी, बेहरागोड़ा में होली की धूम रही। इस दौरान कई मुहल्ले में हल्की झड़प की भी खबर है। वहीं अंगवाली के कई मुहल्ले में दूसरे दिन 5 मार्च को भी रहिवासियों द्वारा बुढ़वा होली मनायी गयी।
![]()













Leave a Reply