Advertisement

मां ने अपनी 19 वर्षीया पुत्री के लापता होने से थाना में लगायी गुहार

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। हजारीबाग जिला के हद में बरही थाना क्षेत्र के करियातपुर रहिवासी बिनोद साव की 19 वर्षीया पुत्री बीते एक मार्च से लापता है। पुत्री के लापता होने को लेकर युवती की माँ द्वारा डुमरी थाना में सनहा दर्ज कराया गया है।

लापता युवती की मां के अनुसार उसने बीते एक मार्च को बोकारो जिला के हद में नावाडीह थाना स्थित नाना के घर जाने के लिए बरही में पुत्री को बस में बिठायी। उसके बाद दोपहर 3 बजे जब मां ने उसे फोन किया तो बताई कि डुमरी बाईपास से उतर कर नावाडीह जाने के लिए टेंपू में बैठने जा रही है। इसके बाद उसका फोन अचानक कट गया और फिर फोन करने पर नहीं लगा। युवती की मां ने फिर शाम को नाना घर नावाडीह फोन की तो नानी से पता चला कि पुत्री नावाडीह नहीं पहुंची है। युवती के अचानक गायब होने से दोनों जगह के परिजनों में चिंता और बेचैनी का माहौल है।

रिश्तेदारों व परिचितों के यहां काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद युवती की मां ने बीते तीन मार्च को डुमरी थाना में आवेदन देकर उसकी गुमशुदगी की सूचना दी। डुमरी पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है और संभावित स्थानों पर तलाश की जा रही है। समाचार प्रेषण तक लापता युवती के मिलने की सूचना नहीं है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *