Advertisement

कामाख्या मंदिर में जदयू का होली मिलन समारोह, सौहार्द का दिया संदेश

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला जनता दल यूनाइटेड (जदयू) परिवार की ओर से बोकारो के सेक्टर नाइन स्थित कामाख्या मंदिर परिसर में बीते दिनों होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष राजा पांडेय ने की।

आयोजित समारोह में कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी सौहार्द का संदेश दिया।

इस अवसर पर जदयू प्रदेश सचिव मनोज सिंह ने कहा कि होली आपसी सद्भाव, प्रेम और खुशियों का त्योहार है, जो समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करता है।जिलाध्यक्ष प्रदीप महतो ने कहा कि यह पर्व हमें मतभेद भुलाकर प्रेम और सामंजस्य के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। मंदिर के संस्थापक रमेश पंडित ने भी सभी को होली की शुभकामनाएं दीं और ऐसे आयोजनों को सामाजिक एकता के लिए आवश्यक बताया। कार्यक्रम में कृष्ण सिंह समेत दर्जनों गणमान्य उपस्थित रहे। पूरे समारोह का माहौल उत्साह, उमंग और भाईचारे से सराबोर रहा।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *