एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल का कथारा क्षेत्र जहां अपनी उत्पादन क्षमता तथा कार्य संस्कृति के लिए सीसीएल स्तर पर एक अमिट पहचान रखती रही है, वहीं क्षेत्र का असैनिक विभाग की उदासीन रवैया का दंश कई कॉलोनी वासी झेल रहे हैं।
उक्त बाते केंद्रीय श्रमिक संगठन इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने 5 मार्च को कथारा चार नंबर स्थित अपने आवासीय कार्यालय में एक विशेष भेंट में कही।
क्षेत्रीय अध्यक्ष सिंह ने कहा कि वर्तमान महाप्रबंधक संजय कुमार का यहां का कार्यकाल क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों के हित के अलावा कंपनी हित में बेहतर रहा है, बावजूद इसके खासकर आईबीएम कॉलोनी तथा गायत्री कॉलोनी में असैनिक विभाग द्वारा किए जा रहे कॉलोनी मेंटेनस ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रहा है। इस मामले में या तो सिविल विभाग केवल लीपापोती कर रही हैं अथवा उदासीन है, जिसके कारण उक्त कॉलोनीयों में रहनेवाले कामगारों में खासा नाराजगी है।
क्षेत्रीय अध्यक्ष सिंह ने कहा कि क्षेत्र के महाप्रबंधक की खास तबज्जो के कारण ही शायद महाप्रबंधक कार्यालय परिसर सहित कई महत्वपूर्ण मार्गो को सिविल विभाग द्वारा बेहतर किया जा सका है। उन्होंने कहा कि यदि गहराई से जांच की जाये तो असैनिक विभाग द्वारा कराये गये कई कार्य अब भी संदेह के घेरे में हैं, जिसमें कॉलोनीयों का मरम्मति व् साफ सफाई शामिल है।
कहा कि असैनिक विभाग द्वारा जहां जरूरी नहीं, वहां अनावश्यक कार्य किया गया है, जबकि जहां आवश्यक है वहां नहीं कर पा रही है। इसे असैनिक विभाग की या तो दूरदर्शिता में कमी अथवा लापरवाही हीं कहेंगे। सिंह ने महाप्रबंधक से उक्त कॉलोनीयों की स्थिति का आकलन कर असैनिक विभाग को जरूरी निर्देश देने तथा गुणवत्ता पूर्ण कार्य कराने की मांग की है।
![]()













Leave a Reply