एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड-17 स्थित मोतीपुर राजस्व ग्राम में कबीर मठ की जमीन पर जबरन अवैध रूप से पक्का पानी टंकी निर्माण किए जाने की शिकायत सामने आई है। इस संबंध में मठ से जुड़े स्थानीय रहिवासियों ने अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) समस्तीपुर को आवेदन देकर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार एसडीओ को दिए गए आवेदन में कहा गया है कि राजस्व ग्राम मोतीपुर में स्थित कबीर मठ काफी पुराना धार्मिक स्थल है, जहां वर्षों से कबीर पंथियों द्वारा विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है। इन कार्यक्रमों में आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में रहिवासी शामिल होते हैं।
आवेदन में आरोप लगाते हुए कहा गया है कि कुछ तथाकथित द्वारा मठ की जमीन पर निजी स्वार्थ के लिए अवैध रूप से पक्का पानी टंकी का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इससे धार्मिक स्थल की जमीन पर अतिक्रमण की स्थिति बन रही है। जिससे भविष्य में विवाद की आशंका भी जताई जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कर अवैध निर्माण पर रोक लगाने तथा मठ की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है।

आवेदन में हस्ताक्षर करने वालो में प्रमुख भाग्यनाराण दास, परमेश्वर साह, भूषण प्रसाद साह, धीरेन्द्र राय, रामसकल साह, विजय कुमार साह, जोगियामठ के परमेश्वर साह, संत चंद्रशेखर यादव, दिनेश राम, लखन राम, रामसेवक राय, पलटन साह, रंजीत कुमार, चंद्रशेखर दास, रमेश सिंह, रामचंद्र प्रसाद सिंह, राजेंद्र राय, सोना देवी, इंद्रा देवी, तेतरी देवी, विमला देवी, ममता कुमारी, फुलसरी देवी, चिंता देवी, विमल देवी, शैल कुमारी देवी, अजय साह, उमेश साह आदि शामिल हैं।
![]()













Leave a Reply