Advertisement

मध्य विद्यालय कन्या की 28 विद्यार्थियों को मिला स्कूली पोशाक

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय कन्या में 2 मार्च को छात्रों के बीच स्कूली पोशाक का वितरण किया गया।

जानकारी के अनुसार अंगवाली मध्य विद्यालय कन्या के वर्ग एक, दो की 28 छात्र-छात्राओं को स्कूली पोशाक दिया गया। पोशाक वितरण पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार के हाथों किया गया। बताया जाता है कि पोशाक पाकर छोटे बच्चे काफी खुश दिखे। इस अवसर पर मुखिया कपरदार ने बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने तथा नियमित विद्यालय आने को कहा। मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापिका सविता देवी, शिक्षक निर्मल मिश्रा, विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष नरेश कमार आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *