सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। झारखंड सरकार द्वारा सारंडा वन प्रमंडल चाईबासा सांसगदा वन क्षेत्र में हाथी के हमले से प्रभावित परिवारों को एक मार्च को मुआवजा राशि का चेक सौंपा गया।
जानकारी के अनुसार जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकू द्वारा वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग झारखंड सरकार द्वारा चाईबासा के सांसगदा वन क्षेत्र में हाथी के हमले से प्रभावित परिवारों को मुआवजा राशि प्रदान की गई। हाथी के हमले में मृत व्यक्ति के परिजन सलोमी पूर्ति को ₹4,00,000 (चार लाख रुपये) की अनुग्रह सहायता राशि प्रदान की गई। वहीं सोमवारी सुरीन को हाथी द्वारा घायल किए जाने पर ₹1,50,000 (डेढ़ लाख रुपये) की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
इस अवसर पर सांसगदा वन क्षेत्र पदाधिकारी शंकर भगत, वनरक्षी सावन कुमार, बासुदेव बिरुवा सहित विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। मौके पर विधायक सिंकू ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।
उन्होंने विभागीय अधिकारियों को आग्रह किया कि मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं में त्वरित कार्रवाई एवं शीघ्र मुआवजा भुगतान सुनिश्चित किया जाए। सांसगदा वन क्षेत्र पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि विभाग ऐसी घटनाओं के प्रति सदैव गंभीर एवं संवेदनशील है। प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है ।
मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम हेतु सतत निगरानी, जागरूकता कार्यक्रम एवं आवश्यक सुरक्षा के उपाय लगातार किए जा रहे हैं। कहा कि वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग झारखंड सरकार आमजन की सुरक्षा तथा वन्यजीव संरक्षण के बीच संतुलन बनाए रखने हेतु निरंतर तत्पर एवं प्रतिबद्ध है।
![]()













Leave a Reply